फरीदाबाद: शादी का झांसा दे महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, 16 मार्च। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी को थाना एनआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की आरोपी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। 
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अमित है जो फरीदाबाद का रहने वाला है। विगत दो मार्च को एनआईटी थाने में दुष्कर्म, मारपीट व धमकी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसके साथ मारपीट की। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पांच वर्ष का एक बेटा है और वह काफी सालों से अपने पति से अलग रहती है। आरोपी से उसकी दोस्ती दो साल पहले फेसबुक पर हुई थी। आरोपी ने उसके साथ बातचीत करते हुए उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और जुलाई 2022 में उसे खाने पीने के बहाने से होटल में बुला लिया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
इसके पश्चात आरोपी ने महिला से कहा कि वह उससे शादी करेगा। आरोपी ने 28 फरवरी को फिर से महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसके साथ मारपीट की। महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी महिला को बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल ले गया जहां पता चला कि महिला गर्भवती है। इस दौरान महिला को जानकारी मिली कि अमित पहले से शादीशुदा है और 4 बच्चों का पिता है। वह उसे धोखे में रखकर उसका यौन शोषण करता रहा। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था जो एक महीने से उसने नौकरी छोड़ रखी है। आरोपी ने अपनी पहली शादी की बात महिला से छुपाई थी और उसने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

- Advertisement -