अगर आपको भी सफर के दौरान आती है उल्टी, इन उपायों से मिलेगा आराम

         हर व्यक्ति को कोई ना कोई छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्या होती है। बहुत से लोग ऐसे ही होते हैं जिन्हें सफर के दौरान मितली या फिर चक्कर जैसी समस्या होती है ऐसे लोगों का सफर का मजा किरकिरा हो जाता है। किसी भी जगह जाने का मन नहीं करता। साथ ही सफर में हमेशा अस्वस्थ महसूस होता है। ऐसे में आपको छोटे-मोटे उपाय अपनाने चाहिए। अगर आपको भी सफर के दौरान मितली या फिर चक्कर जैसी समस्या होती है तो इसके लिए कुछ देसी उपाय अपनाएं। अगर आप सफर के दौरान सामान्य चीजों का ध्यान रखते हैं तो इससे मितली और चक्कर जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
        सफर के दौरान आने वाली मितली से बचने के लिए आपको इलायची का इस्तेमाल करना चाहिए। सफर में निकलने से पहले आप 1-2 इलायची लेकर मुंह में रख लें। सफर के दौरान इलायची को चबाते रहें। इससे मितली की समस्या दूर होगी। साथ ही आप सोंफ का सेवन भी कर सकते हैं। कहीं भी बाहर जाते समय आप अपने साथ थोड़ी सी सौंफ रखें। सफर के दौरान सौंफ का सेवन करने से भी चक्कर और मितली की समस्या में आराम मिलता है। एक नींबू का आधा हिस्सा काटकर उसके ऊपर काली मिर्च और नमक लगाएं। अब इस नींबू को आप चाट सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको अच्छा लगेगा। अगर आप सफर के द्वारान अस्वस्थ महसूस करते हैं तो खिड़की को हमेशा खुली रखें हमेशा खिड़की के पास ही रहें। इन सभी टिप्स को फॉलो करके आप में मितली और चक्कर जैसी समस्या से बच सकते हैं।
      दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

- Advertisement -